Kashi से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगले साल से काशी का हवाई संपर्क और मजबूत होने जा रहा है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार कार्य के पूरा होने के बाद यहां से कई नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसमें सिंगापुर, मालदीव, बाली के साथ-साथ कई गल्फ देशों के लिए भी नई फ्लाइट्स शामिल होंगी।
एयरपोर्ट प्राधिकरण (Kashi) ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं और संबंधित एजेंसियों के साथ पत्राचार शुरू कर दिया है। नए अंतरराष्ट्रीय रूट शुरू होने से न केवल पूर्वांचल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
Kashi: अभी सिर्फ तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
फिलहाल वाराणसी एयरपोर्ट (Kashi) से केवल तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं। इनमें बैंकॉक, शारजाह और नेपाल के लिए नियमित सेवाएं शामिल हैं। इन उड़ानों से हर महीने औसतन 2,000 से 2,500 यात्री विदेश यात्रा करते हैं।
यात्रियों की बढ़ती संख्या और लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए एयरपोर्ट प्राधिकरण नए अंतरराष्ट्रीय रूट जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है।
विस्तार कार्य पूरा होने के बाद बढ़ेंगी उड़ानेंए
यरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि वाराणसी से कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग लगातार मिल रही है। हालांकि फिलहाल एयरपोर्ट (Kashi) का विस्तार कार्य जारी है, इसलिए विमानों की संख्या बढ़ाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्तार कार्य पूरा होने के बाद नए रूटों पर उड़ानें शुरू करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जाएंगे।
नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से वाराणसी (Kashi) आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही पूर्वांचल के लोगों को विदेश यात्रा के लिए दिल्ली, मुंबई या लखनऊ जैसे शहरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। गल्फ देशों में काम करने वाले प्रवासियों, पर्यटन उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

