Solar panel लगाने वालों को नगर निगम से मिली बड़ी राहत: संपत्ति कर में मिलेगी 10% अतिरिक्त छूट

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी नगर निगम ने Solar panel को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने मकानों की छत पर सोलर पैनल लगाने वाले भवन स्वामियों को संपत्ति कर में 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह रियायत पहले से मिल रही कर छूट के अतिरिक्त होगी, जिससे सोलर ऊर्जा अपनाने वाले नागरिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

नगर निगम ने कर भुगतान प्रक्रिया को और अधिक आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट में अब सोलर पैनल से संबंधित विकल्प भी जोड़ दिया गया है। इसके जरिए नागरिक घर बैठे सोलर पैनल योजना (Solar panel) की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अतिरिक्त कर छूट का लाभ उठा सकेंगे।

रिकॉर्ड स्तर पर हुआ कर संग्रह

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से 1 जुलाई 2026 तक नगर निगम ने संपत्ति कर संग्रह में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान 51,185 करदाताओं ने कुल 33.94 करोड़ रुपये का संपत्ति कर जमा किया। इनमें से 20,158 करदाताओं ने यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे डिजिटल माध्यमों से 16.18 करोड़ रुपये का भुगतान किया। वहीं एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए 1,627 नागरिकों ने 1.11 करोड़ रुपये का कर जमा किया।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की सामान्य छूट दी जा रही है। यदि करदाता ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करते हैं तो उन्हें 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस प्रकार कुल 12 प्रतिशत तक की रियायत प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल (Solar panel) लगाने वाले भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त संपत्ति कर छूट भी दी जाएगी। यानी पात्र नागरिकों को पहले की तुलना में और अधिक कर राहत मिलेगी।

Solar panel से स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

नगर निगम का मानना है कि इस पहल से अधिक लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित होंगे। इससे बिजली के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बिजली बिल में बचत के साथ-साथ संपत्ति कर में भी अतिरिक्त राहत का लाभ मिलेगा।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कर जमा करें, डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दें और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अभियान (Solar panel) में सहभागी बनें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles