Varanasi: वक्फ संपत्ति पर फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार, दस्तावेजों में हेराफेरी कर कब्जे का आरोप

Varanasi में वक्फ संपत्ति पर कथित फर्जीवाड़ा कर अवैध कब्जा करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वक्फ की जमीन और भवनों के दस्तावेजों में हेराफेरी कर नामांतरण कराने और संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आजम (48) पुत्र शौकत अली, निवासी शेख सलीम फाटक, नई सड़क, थाना चेतगंज के रूप में हुई है। कार्रवाई वाराणसी पुलिस की चौक थाना पुलिस ने की।

वक्फ नंबर-294 की संपत्ति से जुड़ा है मामला

पुलिस (Varanasi) के अनुसार, यह मामला वक्फ नंबर-294, जो उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधीन दर्ज है, की संपत्ति से संबंधित है। आरोप है कि काजीपुरा कलां स्थित वक्फ की जमीन और भवनों के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर अवैध रूप से नामांतरण कराने और कब्जा करने का प्रयास किया गया।

Varanasi: जांच के दौरान सामने आए साक्ष्य

इस मामले में चौक थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज (Varanasi) की गई थी। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मो. आजम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि वक्फ संपत्ति से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि यदि जांच में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता या दस्तावेजों (Varanasi) में और फर्जीवाड़े के प्रमाण मिलते हैं, तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles