Varanasi में युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, पट्टीदारी विवाद में वारदात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi: सिंधोरा थाना क्षेत्र के मझवा गांव में गुरुवार रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। 22 वर्षीय युवक सौरभ सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपितों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला पट्टीदारी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान सौरभ सिंह (22) पुत्र लालू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सौरभ का अपने पट्टीदारों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब एक पखवाड़े पहले उसका रिशु के माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों (Varanasi) के बीच तनाव लगातार बना हुआ था। बताया जा रहा है कि इस विवाद को लेकर करीब एक सप्ताह पहले गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका।

घर के बाहर बुलाकर मारी गोली

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9:15 बजे सौरभ अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपितों ने उसे बुलाया। जैसे ही वह उनके पास पहुंचा, उसके सिर में गोली मार दी गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सौरभ को तत्काल सिंधोरा (Varanasi) के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Varanasi: घटनास्थल से फरार हुए आरोपित

वारदात की सूचना मिलते ही सिंधोरा थाना पुलिस (Varanasi) मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी पट्टीदारी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों की तहरीर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल (Varanasi) तैनात कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles