Varanasi: सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर पुलिया के पास एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान शिल्पा (32) पत्नी प्रिंस सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिल्पा अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थीं। अचानक हुए इस हादसे (Varanasi) से परिवार में कोहराम मच गया है।
Varanasi: मूल रूप से जौनपुर की थी निवासी
परिजनों (Varanasi) के अनुसार, शिल्पा और प्रिंस सिंह की शादी मई 2019 में हुई थी। दोनों मूल रूप से जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर संजय मिश्रा (थाना प्रभारी) और पंकज पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। मामले (Varanasi) की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

