Mirzapur: ड्रमंडगंज घाटी स्थित रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार सुबह सभी शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान जब दो मासूम बच्चों के शव बाहर निकाले गए, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
10 मिनट तक जलती रही गाड़ियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे (Mirzapur) के बाद करीब 10 मिनट तक चारों वाहन आपस में फंसे रहे और बोलेरो तथा स्विफ्ट कार में आग लग गई। अंदर फंसे लोग मदद के लिए चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई उन्हें बचा नहीं सका। कुछ ही देर में चीखें थम गईं और वाहन आग का गोला बन गए।
गुरुवार सुबह जब शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, तो अधिकांश शव बुरी तरह जल चुके थे। कई शवों के केवल कुछ हिस्से ही बचे थे। एक-एक कर गठरी में रखे शवों को बाहर निकाला गया। बच्चों के शव देखकर वहां मौजूद लोगों और परिजनों की आंखें भर आईं।
जानकारी के अनुसार, घाटी में गिट्टी लदा ट्रेलर नीचे उतर रहा था। उसके पीछे स्विफ्ट कार, फिर दाल लदा ट्रक और सबसे पीछे बोलेरो चल रही थी। इसी दौरान ट्रक (Mirzapur) का ब्रेक फेल हो गया और उसने आगे चल रही स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार ट्रेलर से जा भिड़ी, जबकि पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्रक से टकरा गई।
बोलेरो में लगी आग, 9 लोग जिंदा जले
टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। इस हादसे (Mirzapur) में बोलेरो सवार 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि स्विफ्ट कार चालक और ट्रक के खलासी की भी जान चली गई।
Mirzapur: मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
घटना की सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज और हलिया थानों की पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद बोलेरो से शवों को बाहर निकाला गया।
हादसे में मृतकों में दो महिलाएं, दो बच्चे और पांच पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस ने कुछ परिजनों से संपर्क भी किया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और अन्य अधिकारी (Mirzapur) मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया।
ब्रेक फेल होना माना जा रहा कारण
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना माना जा रहा है, जिससे एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए और भीषण आग लग गई। फिलहाल पुलिस (Mirzapur) मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस (Mirzapur) के अनुसार, हादसे में शामिल वाहनों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक ट्रक बिहार, दूसरा मध्य प्रदेश, कार सोनभद्र और बोलेरो मिर्जापुर की बताई जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

