BHU बिरला-ए हॉस्टल में पत्थरबाजी, पांच नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के बिरला-ए छात्रावास में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। प्राक्टोरियल बोर्ड की शिकायत पर लंका थाना में पांच नामजद छात्रों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पत्थरबाजी में सुरक्षाकर्मी घायल

जानकारी के अनुसार, बीती रात छात्रावास परिसर में अचानक विवाद बढ़ने के बाद कुछ छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी परमहंस यादव घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन (BHU) ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की। प्राक्टोरियल बोर्ड की ओर से रिपोर्ट तैयार कर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके।

BHU: पांच नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज

लंका थानाध्यक्ष राजकुमार के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर ओम शुक्ला, समर्थ शर्मा, प्रियांश, प्रनव और हिमांशु सहित अन्य अज्ञात छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 126(2), 132, 121(1), 191(2), 193(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पत्थरबाजी में शामिल अन्य युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने BHU के छात्रों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles