Ajay Rai: नारी सम्मान और महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को वाराणसी में अपनी पत्नी के साथ प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
प्रेस वार्ता के दौरान Ajay Rai ने प्रधानमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में नारी सम्मान की बात करते हैं, तो अपने आगामी काशी दौरे में अपनी पत्नी यशोदा बेन को भी साथ लेकर आएं और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करें।
नारी सम्मान सिर्फ दिखावा- Ajay Rai
अजय राय (Ajay Rai) ने आरोप लगाया कि भाजपा नारी सम्मान के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन” जैसे मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके अनुसार, महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है, लेकिन उसे लागू करने के बजाय भाजपा इस पर राजनीति कर रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान अजय राय (Ajay Rai) अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे और उन्होंने यशोदा बेन की तस्वीर भी प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री अपनी पत्नी का सार्वजनिक सम्मान नहीं करते, तब तक उनके नारी सम्मान के दावे अधूरे माने जाएंगे।
28 अप्रैल का कार्यक्रम ढकोसला
अजय राय (Ajay Rai) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे बड़ी संख्या में महिलाओं से संवाद करेंगे। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “50 हजार नहीं, 5 लाख महिलाओं का सम्मान करें, लेकिन पहले अपनी पत्नी का सम्मान करें।”
उन्होंने इस प्रस्तावित कार्यक्रम को “सिर्फ एक ढकोसला” बताते हुए कहा कि असली नारी सम्मान व्यवहार और निर्णयों में दिखना चाहिए, न कि केवल मंचों और आयोजनों तक सीमित रहना चाहिए।

