वाराणसी में BJP महिला मोर्चा का ‘महिला आरक्षण’ को लेकर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश का पुतला किया दहन

वाराणसी में बुधवार को BJP महिला मोर्चा ने शहर में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकालकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने लोकसभा में विधेयक पारित न होने पर नाराजगी जताते हुए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया।

पदयात्रा नई सड़क से शुरू होकर लहुराबीर चौराहे तक पहुंची। इस दौरान BJP महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान चौराहे पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका गया।

महिला आरक्षण पर विपक्ष कर रहा राजनीति

BJP काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और महिलाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब महिलाओं को अधिकार देने का अवसर आया, तो विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति, समाज और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इसके जरिए महिलाओं को नेतृत्व के अवसर मिलेंगे और देश के विकास को गति मिलेगी।

BJP ने विधेयक पास न होने पर जताई नाराजगी

BJP महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के विरोध के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका, जिससे महिलाओं में निराशा है। कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया।

BJP महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को लेकर हर गांव और शहर में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी और जनता के बीच जाकर इसका जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles