वाराणसी में Manoj Tiwari का विपक्ष पर हमला, ममता सरकार और AI दुरुपयोग पर उठाए सवाल

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और भोजपुरी गायक Manoj Tiwari ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बदलाव का माहौल बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब नई सरकार चाहती है और मौजूदा व्यवस्था कमजोर पड़ती दिख रही है।

Manoj Tiwari ने किया भाजपा की बढ़त का दावा

चुनावी माहौल पर बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भले ही कुछ सर्वे मुकाबले को कड़ा बता रहे हों, लेकिन उनके अनुसार भाजपा 15 से 20 सीटों की बढ़त बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि वे अब तक 25 से अधिक जनसभाएं कर चुके हैं और आगे भी प्रचार जारी रहेगा।

AI से फर्जी फोटो वायरल करने का आरोप

सांसद ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने कथित फोटो और वीडियो पर चिंता जताते हुए कहा कि एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने (Manoj Tiwari) आरोप लगाया कि कुछ लोग मछली-भात खाने से जुड़ी फर्जी तस्वीरें प्रसारित कर रहे हैं, जबकि वे मांसाहार नहीं करते।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों को भी तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की घबराहट को दर्शाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला मंच कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति और विकास को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles