Varanasi: सेवानिवृत्त अधिकारी से 5.50 लाख की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Varanasi: चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित विवेक नगर में एक सेवानिवृत्त अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 5.50 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार, जो परिवहन विभाग (आरटीओ) में सहायक लेखाधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं, का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बीएचयू शाखा (Varanasi) में है। 18 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उनके खाते से अचानक कई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 5.50 लाख रुपये निकाल लिए गए।

Varanasi: मैसेज से हुआ ठगी का खुलासा

मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। इसके तुरंत बाद वह बैंक पहुंचे, जहां जांच के दौरान साइबर फ्रॉड की पुष्टि हुई। बैंक अधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

पीड़ित ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज (Varanasi) कराने के साथ ही चितईपुर थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन डिटेल और संबंधित बैंक खातों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण (Varanasi) किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles