Varanasi: भेलूपुर में गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट, एक व्यक्ति झुलसा, मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त

Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक मकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति झुलस कर घायल हो गया, जिसे तत्काल रवींद्रपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।

Varanasi: घर में ताला बंद होने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुकुलपुरा निवासी पेड़ा सोनकर (Varanasi) के मकान में अनुज सोनकर किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि अनुज सोनकर बीमारी के कारण अपने परिवार के साथ दवा लेने बाहर गया हुआ था और घर में ताला बंद था। मकान के ऊपरी हिस्से में स्थित रसोईघर में अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि रसोईघर की दीवारें और छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

किचन का सामान और नकदी जलकर राख

सिलेंडर ब्लास्ट के कारण रसोई में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं घर में रखी नकदी भी आग की चपेट में आने से नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम (Varanasi) मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी किराएदार अश्वनी की बेटी ने अपने पिता को दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम (Varanasi) मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles