Varanasi: राजातालाब थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कपड़े के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास ही स्थित Coca-Cola के गोदाम (Varanasi) को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां रखी बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
Varanasi: सीढ़ी लगाकर छत से किया गया रेस्क्यू
घटना के दौरान बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए थे। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम (Varanasi) ने सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी देर की मशक्कत के बाद आग (Varanasi) पर काबू पाया गया। आग बुझाने में लंबा समय लगा, जिससे इसकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है।

