Varanasi: लहरतारा-बौलिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। 6 लेन सड़क निर्माण में बाधा बन रहे करीब 100 मकानों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से 41 मकानों पर आज कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार शाम को ही सामान हटाने की सूचना दी गई थी, लेकिन गुरुवार सुबह 8 बजे भारी पुलिस बल और अधिकारी पहुंच गए और तत्काल ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और देखते ही देखते मकान तोड़े जाने लगे।
दुकानदारों को भारी नुकसान
बौलिया तिराहे (Varanasi) पर वर्षों से दुकान चला रहे व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। एक स्टेशनरी दुकानदार के परिजनों ने बताया कि उन्हें केवल आंशिक तोड़फोड़ की जानकारी दी गई थी, लेकिन जेसीबी से पूरी दुकान गिर जाने से लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया।

Varanasi: अधिकारियों से हुई नोकझोंक
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और अधिकारियों (Varanasi) के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
PWD का पक्ष—सभी निर्माण अवैध
PWD के अधिशासी अभियंता (Varanasi) के अनुसार, यह कार्रवाई एक साल से लंबित थी और सभी प्रभावित लोगों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। विभाग का कहना है कि ये सभी निर्माण अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं, इसलिए इन्हें हटाया जा रहा है।
31 किमी लंबी 6 लेन सड़क परियोजना
यह कार्रवाई मोहनसराय बाईपास (Varanasi) से मुगलसराय तक बनने वाली 31 किलोमीटर लंबी 6 लेन सड़क परियोजना के तहत की जा रही है। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 197.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सड़क का एक हिस्सा पहले ही बन चुका है, जबकि बौलिया तिराहे के आगे का काम जनवरी 2025 से रुका हुआ था।

