Varanasi: कैंट क्षेत्र स्थित नदेसर में दिनदहाड़े होटल में महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैंट थाना पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को होटल वेस्ट इन (नदेसर) के कमरे नंबर 307 में एक युवक और युवती ठहरे हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने युवती को गोली मार दी। घटना के बाद दोनों होटल से बाहर निकल गए और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Varanasi: मामला दर्ज, जांच में खुलासा
इस संबंध में 12 अप्रैल को थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को सिगरा स्थित अस्पताल से गोली लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। कैंट थाना पुलिस (Varanasi) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 अप्रैल को सैनिक अस्पताल के पास से आरोपी शुभम राय (34), निवासी चकलोला, थाना कपसेठी को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद हुआ हथियार और सामान
आरोपी के कब्जे से पुलिस (Varanasi) ने अवैध पिस्टल, .32 बोर का जिंदा कारतूस, एक खोखा, ₹1060 नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
इस मामले (Varanasi) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

