Varanasi: नई सड़क स्थित होटल में लगी भीषण आग, 5 यात्री झुलसे, देर रात हुई घटना से मचा हड़कंप

Varanasi: नई सड़क इलाके में स्थित होटल एचएम इंटरनेशनल में बीती रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब होटल में ठहरे कई यात्री गहरी नींद में थे। समय रहते पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन हादसे में 5 लोग झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 1 बजे के बाद होटल (Varanasi) के प्रथम तल की बालकनी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और अंदर फंसे लोग मदद के लिए चीखने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और नीचे के फ्लोर पर ठहरे यात्रियों को बाहर निकाला।

Varanasi: पुलिस और दमकल की तत्परता

सूचना मिलते ही एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी पुलिस बल (Varanasi) के साथ मौके पर पहुंचे। चेतगंज से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में 5 यात्री झुलस गए, जिनमें हरियाणा के रेवाड़ी निवासी प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी मंजीत, बच्चे शिवाय (7 वर्ष) और शानवी (4 वर्ष) और मुंबई निवासी साहिल शामिल है।

घायलों को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर (Varanasi) में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि फायर सर्विस की टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles