Varanasi: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में भेलूपुर थाने में शनिवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस (Varanasi) के अनुसार, धमकी देने वाले ने ऑडियो संदेश के जरिए कहा कि शंकराचार्य का “अतीक अहमद जैसा हाल” किया जाएगा और उनका समय निकट है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(4) और 352 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Varanasi: लगातार मैसेज और वॉइस मेल से बढ़ी चिंता
शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय के मुताबिक, 1 अप्रैल से ज्योतिष पीठ के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर लगातार संदिग्ध टेक्स्ट मैसेज आने लगे थे। नंबर ब्लॉक करने के बाद 6 अप्रैल को वॉइस मेल (Varanasi) के जरिए दो धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे गए।
इन संदेशों में धमकी देने वाले ने कहा कि “अब उनका समय आ गया है” और यात्रा के दौरान बीच रास्ते में ही उन्हें खत्म करने की बात कही। साथ ही यह भी दावा किया कि “ऐसे लाखों लोग हैं जो इस काम के लिए तैयार हैं।”
पुलिस ने मामला दर्ज कर धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की पहचान शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां (Varanasi) भी इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है।
‘गौ माता-राष्ट्र माता’ से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पिछले कुछ समय से देशभर में ‘गौ माता – राष्ट्र माता’ अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में मई माह से उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उनकी ‘गौविष्ठी यात्रा’ प्रस्तावित है, जिसमें वे गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाएंगे।
धमकी के मद्देनजर शंकराचार्य की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

