Varanasi में दिल दहला देने वाली वारदात: देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या, खुद पुलिस को कॉल करके दी सूचना

Varanasi: जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत लच्छापुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस को सूचना देने पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, लच्छापुर गांव निवासी सुजीत पटेल की पत्नी पूनम पटेल (30) सुबह खाना बनाने के बाद घर के बाहर बैठी थीं। तभी उनका देवर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और सीधे उनके गर्दन पर वार कर दिया। हमले के बाद महिला जमीन पर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने बेरहमी की हद पार करते हुए महिला के पैर पर भी वार किया।

खुद कॉल कर दी जानकारी

घटना (Varanasi) को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि आरोपी युवक शव के पास ही कुल्हाड़ी लेकर बैठा था, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया कि मृतका का पति वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन प(Varanasi) र इलेक्ट्रॉनिक कार्य करता है और घटना के समय ड्यूटी पर था। सास-ससुर खेत पर काम करने गए थे, जबकि मृतका का बेटा स्कूल गया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां कोहराम मच गया।

Varanasi: पुराने विवाद से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जांच (Varanasi) में सामने आया है कि आरोपी अपनी भाभी की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और मृतका ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की थी।

घटना की सूचना पर अजय कुमार श्रीवास्तव सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस जघन्य घटना (Varanasi) से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles