Mirzapur: दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह

Mirzapur: जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र से शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां टहलने निकले पूर्व प्रधान और अधिवक्ता राजीव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है, जबकि पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय राजीव सिंह, जो विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पूर्व प्रधान रह चुके थे, वर्तमान में कटरा क्षेत्र के सद्भावना नगर कॉलोनी (Mirzapur) में रह रहे थे। शनिवार सुबह वह रोज की तरह टहलकर घर लौट रहे थे। तभी सद्भावना नगर चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनमें से एक ने उनके सीने में गोली मार दी।

लोगों को तमंचा दिखाकर भागे आरोपी

वारदात (Mirzapur) के बाद हमलावर मौके से भागने लगे, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। तभी एक बदमाश ने लोगों पर तमंचा तान दिया, जिससे लोग डरकर पीछे हट गए और आरोपी फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल राजीव सिंह को तत्काल मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Mirzapur) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Mirzapur: पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। पुलिस इसे पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है।

घटना (Mirzapur) की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचीं और टीम के साथ जांच-पड़ताल की। परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles