Varanasi: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मंडुवाडीह चौराहे (Varanasi) के पास स्थित तारकेश्वर नगर कॉलोनी निवासी अलीम अहमद उर्फ पप्पू के 25 वर्षीय पुत्र शादिल ने अपने मकान के प्रथम तल पर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, जिससे परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
Varanasi: दरवाजा तोड़ते ही सामने आया दर्दनाक दृश्य
आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए- शादिल फंदे से लटका हुआ था। यह देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
घटना (Varanasi) की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों (Varanasi) के अनुसार आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

