Varanasi में महिला गैंग का भंडाफोड़: कैंट स्टेशन के पास पर्यटकों से वसूली करने वाली 10 गिरफ्तार

धर्म नगरी Varanasi में यात्रियों और श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर वसूली और अभद्रता करने वाले एक सक्रिय महिला गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिगरा थाना क्षेत्र में स्थित वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास सक्रिय इस गैंग की 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग खासतौर पर बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपना शिकार बनाता था। आरोपी महिलाएं (Varanasi) पहले यात्रियों को बहाने से रोकतीं, फिर उनसे पैसे मांगतीं। अगर कोई व्यक्ति पैसा देने से इनकार करता, तो उसके साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट तक की जाती थी।

Varanasi: शिकायतों के बाद बढ़ाई गई निगरानी

स्थानीय लोगों और यात्रियों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद इलाके में सघन निगरानी और गश्त बढ़ाई गई, जिससे इस गैंग की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles