Bihar: पीएम मोदी पर हमले की साजिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सनसनीखेज मामले का हुआ खुलासा, CIA को भेजा प्रस्ताव

Bihar: बक्सर जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री Narendra Modi पर कथित जानलेवा हमले की साजिश रचने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय अमन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच एजेंसियों (Bihar) के अनुसार, आरोपी अमन तिवारी ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को प्रस्ताव भेजा था। उसने कथित तौर पर इस काम के बदले बड़ी रकम की मांग की और योजना को पूरा करने के लिए 22 दिन का समय भी मांगा। यह जानकारी सामने आते ही खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं और मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

खुफिया इनपुट के आधार पर बक्सर और डुमरांव पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अमन तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत (Bihar) में लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और उनके नाम गोपनीय रखे गए हैं।

पुलिस (Bihar) ने आरोपी के पास से लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे साजिश से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए आरोपी के कमरे को सील कर दिया गया है।

Bihar: पहले भी रच चुका है साजिश

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अमन तिवारी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वर्ष 2022 में उसने Kolkata Airport को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी। उस समय पुलिस (Bihar) ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन नाबालिग होने के कारण वह सख्त कार्रवाई से बच गया था।

अमन तिवारी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता पूजा-पाठ कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी (Bihar) इंटरनेट पर काफी सक्रिय था और जल्दी पैसे कमाने की चाहत में इस तरह की साजिश में शामिल हुआ।

फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां (Bihar) यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। साइबर एंगल से भी जांच की जा रही है और उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहन पड़ताल हो रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles