काशी में भारतीय क्रिकेटर Washington Sundar ने मां गंगा उतारी आरती, दशाश्वमेध घाट पर गूंजा क्रिकेट और आस्था का संगम

आध्यात्मिक नगरी वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गुरूवार की शाम भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर Washington Sundar पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा से पहचान बनाने वाले सुंदर यहां पूरी श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए।

Washington Sundar अपने दोस्तों के साथ घाट पहुंचे, जहां गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में उन्होंने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वैदिक रीति-रिवाजों से मां गंगा का पूजन किया और आरती के दिव्य दृश्य को नजदीक से देखा।

घाट पर मौजूद श्रद्धालु भी अपने बीच क्रिकेट स्टार को देखकर उत्साहित हो उठे। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

शानदार प्रदर्शन के बाद Washington Sundar पहुंचे काशी

गौरतलब है कि Washington Sundar इन दिनों गुजरात टाइटंस की ओर से आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा था। इस उपलब्धि के बाद काशी पहुंचकर उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लिया। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा को क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।

गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने क्रिकेटर का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। करीब एक घंटे तक वाशिंगटन सुन्दर घाट पर मौजूद रहे और पूरी श्रद्धा के साथ गंगा आरती का आनंद लिया। उनकी उपस्थिति से घाट का माहौल और भी भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles