Mau जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जामडीह के पास उस समय हुआ, जब तीनों युवक अपने एक मित्र की पत्नी को अस्पताल में देखने के बाद घर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (Mau) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
Mau: मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (35), आज़ाद यादव (36) और प्रमोद यादव (30) के रूप में हुई है। बेचन यादव शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। वहीं आज़ाद यादव, जो पूर्व प्रधान के भाई बताए जा रहे हैं, बाहर रहकर काम करते थे और हाल ही में 9 अप्रैल को घर लौटे थे। प्रमोद यादव की शादी भी पिछले साल नवंबर (Mau) में हुई थी।
घटना (Mau) की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा (Mau) हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

