UP में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, दो महिलाओं की मौत, 35 गंभीर घायल

UP के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर नैसारे गांव के सामने एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे (UP) में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 35 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष, पुणे) और सरस्वती देवी (70 वर्ष, बुलढाणा) के रूप में हुई है।

बोलेरो को बचाने में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, बस चालक ने सामने आ रही बोलेरो को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, यात्री जलगांव समेत महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों (UP) से आए थे। वे पहले वाराणसी पहुंचे, फिर काठमांडू दर्शन के लिए गए थे और वापस लौट रहे थे।

UP: राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉ. राकेश कुमार मिश्रा (एएसपी सिटी) ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बताया कि सभी का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पुलिस (UP) ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles