Cough Syrup तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी, दुबई से होगी गिरफ्तारी

वाराणसी में चर्चित कोडीन कफ सिरप तस्करी (Cough Syrup) मामले में फरार आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है, जिसके बाद अब उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

यह मामला थाना रोहनिया में दर्ज उस प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें 19 नवंबर 2025 को भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप (Cough Syrup) बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच पूरी कर 12 फरवरी 2026 को न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया था।

Cough Syrup तस्करी में नया मोड़

पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम जायसवाल (Cough Syrup) वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले इंटरपोल को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का प्रस्ताव भेजा गया था। अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के सहयोग से यह नोटिस जारी कर दिया गया है।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद संबंधित देश की एजेंसियां आरोपी को हिरासत में लेकर भारत को सूचना देंगी। इसके साथ ही उसके प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही शुभम जायसवाल (Cough Syrup) को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया जाएगा और न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक दर्जन भर से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा भी हुआ है।

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की इस संयुक्त कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों के खिलाफ भारत की बढ़ती सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें शुभम जायसवाल (Cough Syrup) की गिरफ्तारी और उसके भारत प्रत्यर्पण पर टिकी हुई हैं, जिससे इस पूरे नेटवर्क का और बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles