Varanasi: राजघाट पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक आत्महत्या के इरादे से पुल पर चढ़ गया। करीब एक से दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने पूरे इलाके को दहला दिया।
मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक जवान (Varanasi) जब उसे पकड़कर नीचे लाने की कोशिश कर रहा था, तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया और खुद को छुड़ाकर पुल से नीचे कूद गया।
Varanasi: गंगा में कूदते ही सक्रिय हुई रेस्क्यू टीम
युवक के कूदते ही पहले से तैनात NDRF और गोताखोरों की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। गंगा से युवक को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। युवक को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल (Varanasi) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुरक्षा के बावजूद हुआ हादसा
गौरतलब है कि राजघाट पुल (Varanasi) पर पहले से ही आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए ऊंची ग्रिल और जालियां लगाई गई हैं। इसके बावजूद युवक का पुल पर चढ़ जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक का व्यवहार और रेस्क्यू ऑपरेशन साफ देखा जा सकता है। इस घटना के कारण पुल (Varanasi) पर घंटों तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

