Varanasi: सपा नेता को ‘स्लो पॉइजनिंग’ का आरोप, पत्नी ने जताई खाने में जहर मिलाने की आशंका, बिगड़ी तबियत

Varanasi: वाराणसी में समाजवादी पार्टी से जुड़े एक नेता को कथित तौर पर जहर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिंह स्वर्णकार की पत्नी खुशबू सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति को थैलियम जैसा खतरनाक जहर देकर जान लेने की कोशिश की गई है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, संदीप सिंह वर्ष 2025 में एक रिश्तेदार से मिलने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल गए थे। वहीं उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। 4 फरवरी से 21 फरवरी तक उनका इलाज चला, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वह वाराणसी (Varanasi) लौट आए, लेकिन 26 फरवरी को फिर हालत खराब होने पर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

दिल्ली में भी नहीं मिली राहत

स्थिति गंभीर होने पर उन्हें नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल साकेत में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने शुरुआत में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) की आशंका जताई, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।

आखिरकार परिजन उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल ले गए, जहां जांच में शरीर में थैलियम जैसे दुर्लभ और खतरनाक जहर (Varanasi) की पुष्टि होने की बात सामने आई। डॉक्टरों के अनुसार, यह जहर धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और जानलेवा साबित हो सकता है।

Varanasi: खाने में जहर मिलाने की आशंका

पत्नी खुशबू सिंह का कहना है कि उनके पति ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं और अक्सर बाहर रहते हैं। ऐसे में शक है कि किसी ने उनके खाने में जहर मिलाया हो। उन्होंने इस संबंध में पुलिस (Varanasi) को लिखित शिकायत दी है।

मामले में कोतवाली पुलिस (Varanasi) ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह के अनुसार, पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles