Varanasi: बजड़े पर बीयर पार्टी करने वाला युवक गिरफ्तार, गंगा में ‘मस्ती’ पड़ी भारी, वीडियो हुआ था वायरल

Varanasi: गंगा में बजड़े (नाव) पर बीयर पीते और डीजे पर नाचते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई, जिससे प्रशासन की सख्ती साफ नजर आई।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान अर्जुन राजभर (25 वर्ष), निवासी नगवां के रूप में हुई है, जो नाव डेकोरेशन (Varanasi) का कार्य करता है। उसे मंगलवार सुबह अस्सी घाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि युवक अपने साथियों के साथ अस्सी घाट से मिर्जापुर की ओर बजड़े पर सवार होकर गया था।

Varanasi: बजड़े के अंदर पी रहे थे बीयर

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शाम को निकला था और रात में अदलहाट क्षेत्र पहुंचा। इसी दौरान वह और उसके साथी नाव के अंदर बैठकर बीयर पी रहे थे और डीजे (Varanasi) पर नाच रहे थे। यह यात्रा माता शीतला के बधावा से जुड़ी धार्मिक नावों के साथ हो रही थी, जिसे आस्था से जुड़ा आयोजन माना जाता है। ऐसे में इस तरह की हरकत सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नाविक प्रेम साहनी की शिकायत पर भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस पूरे मामले की निगरानी डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार कर रहे थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान मर्यादा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles