Varanasi: उड़ीसा से लाई गई गांजा की खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में मिली बड़ी कामयाबी

Varanasi: शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नरेट के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए टीम ने उड़ीसा से लाई गई अवैध गांजा की खेप को पकड़ लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Varanasi: तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ (Varanasi) के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

वहीं सिगरा थाना पुलिस (Varanasi) के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी पकड़ा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles