Varanasi: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेड़वा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला चर्चा का विषय बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहेड़वा निवासी दिलीप कुमार (32), पुत्र स्वर्गीय ज्ञान शंकर, सोमवार सुबह गांव के ही तालाब में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ समय बाद तालाब (Varanasi) में नहाने पहुंचे एक अन्य युवक का पैर उसके शरीर से टकराया, जिससे घटना का पता चला। युवक ने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को सूचना दी।
Varanasi: गांव में शोक की लहर
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दिलीप को तालाब से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल (Varanasi) ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार दिलीप को मिर्गी की बीमारी भी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि स्नान के दौरान दौरा पड़ने से वह पानी में डूब गया होगा।
घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस (Varanasi) को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है। फिलहाल, घटना को लेकर गांव में शोक और संवेदना का माहौल है।

