BHU में छात्र से जाति पूछकर पिटाई का आरोप, सपा छात्र सभा इकाई अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज

वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हिंदी विभाग के परास्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र ने आरोप लगाया है कि क्लास के दौरान उनसे जाति पूछकर पिटाई की गई।

पीड़ित छात्र के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे वह कक्षा में मौजूद थे। इसी दौरान समाजवादी छात्र सभा BHU इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव वहां पहुंचे और उनसे उनका कोर्स व जाति पूछी। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज करते हुए प्रशांत मिश्र की पिटाई कर दी।

BHU: जान से मारने की धमकी का आरोप

प्रशांत मिश्र ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना से छात्र (BHU) काफी सहम गया और बाद में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है। मामले में पीड़ित छात्र (BHU) की तहरीर पर लंका थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles