UP News: तेज रफ्तार स्कूल बस का कहर: बाइक सवार पिता और दो बच्चों की मौत, मां गंभीर

उत्तर प्रदेश (UP News) के मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हैदरनगर मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें पिता और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।

हादसा बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे हुआ। हैदरनगर निवासी महिपाल (45) अपनी पत्नी पूनम (45) और दो बच्चों—अभी (8) और राधिका (12) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान (UP News) सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिपाल और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

UP News: मां की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पूनम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों में भी गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना (UP News) के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles