UP collage हत्याकांड: छात्रों ने सिर मुंडवाकर जताया विरोध, प्रिंसिपल को हटाने की मांग हुई तेज

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (UP collage) में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना देते हुए सिर मुंडवाकर अनोखे तरीके से अपना आक्रोश जताया।

गौरतलब है कि 20 मार्च की सुबह करीब 11 बजे बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कॉलेज कैंपस (UP collage) में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से छात्र लगातार आंदोलनरत हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। आज मृतक छात्र की तेरहवीं के दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि इस मामले में कॉलेज प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। छात्रों ने प्राचार्य डी.के. सिंह को पद से हटाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज (UP collage) करने की मांग की है। मृतक की मां ने भी कहा है कि जांच पूरी होने तक प्रिंसिपल को अपने पद से हट जाना चाहिए।

UP collage: आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

छात्रों ने मुख्य आरोपी मनजीत चौहान को फांसी की सजा देने की मांग की है। पुलिस ने घटना (UP collage) वाले दिन ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, इस मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी अनुज सिंह मौर्य 31 मार्च को कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।

https://www.facebook.com/share/r/1LULspyg9z

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की है, जिसे 4 सप्ताह में रिपोर्ट सौंपनी है। इस जांच का एक सप्ताह बीत चुका है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज परिसर में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल (UP collage) तैनात किया गया है। हालात पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। हत्या के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा था। कैंपस में तोड़फोड़ की गई, कुर्सियां और मेज तोड़ी गईं, कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान कुछ शिक्षक भी घायल हुए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles