Varanasi: सलारपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन से 12 दिन के नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सलारपुर सतरंगी तिराहा के पास स्थित वैष्णवी बाल क्लिनिक में परिजन अपने बीमार नवजात को इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि क्लिनिक (Varanasi) में मौजूद व्यक्ति ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।
Varanasi: वैध मेडिकल डिग्री या प्रमाण पत्र नहीं
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लिनिक के बाहर जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। इस मामले में सारनाथ पुलिस के एसीपी (Varanasi) ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री या प्रमाण पत्र नहीं था और वह अवैध रूप से क्लिनिक चला रहा था।
पुलिस (Varanasi) ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सके।

