Varanasi: 103वां संकट मोचन संगीत समारोह, 14 मुस्लिम कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, 6 से 11 अप्रैल तक होगा भव्य संगम

धर्मनगरी Varanasi स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में इस वर्ष 103वां संकट मोचन संगीत समारोह 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी भक्ति, शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक समरसता का अनूठा उदाहरण बनेगा।

इस वर्ष समारोह (Varanasi) की सबसे खास बात यह है कि पहली बार 14 मुस्लिम कलाकार भी हनुमान जी की स्तुति में अपनी कला प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता नजर आएगा। समारोह में 11 पद्म पुरस्कार से सम्मानित कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। कुल 45 मुख्य कलाकारों सहित 150 से अधिक कलाकार इस प्रतिष्ठित मंच का हिस्सा बनेंगे।

महंत का संदेश: मंदिर सभी के लिए खुला

मंदिर के महंत प्रो. विशम्भर नाथ मिश्रा ने कहा कि संकट मोचन मंदिर हमेशा से सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के लिए खुला रहा है। उन्होंने अपील की कि ऐसे स्थानों (Varanasi) को बनाए रखा जाए जहां बिना भेदभाव के हर व्यक्ति भक्ति में सहभागी बन सके।

Varanasi: हनुमान जयंती पर रामायण सम्मेलन

हनुमान जयन्ती के अवसर पर 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक मंदिर परिसर में भव्य रामायण सम्मेलन (Varanasi) आयोजित होगा। इसमें देशभर से रामायण मंडलियां और मानस वक्ता भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता सीताराम महाराज करेंगे, जो श्रद्धालुओं को रामकथा का संदेश देंगे।

कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा

2 अप्रैल:
  • सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक हनुमान जी की पूजन-आरती और भव्य झांकी
  • सुबह 9:00 बजे से रामायण पूजन और मानस का एकाह पाठ
  • शाम को भजन-कीर्तन और रातभर अखंड रामायण गान
3 से 5 अप्रैल:
  • प्रतिदिन शाम 5:00 से रात 10:00 बजे तक रामचरितमानस पर प्रवचन
  • संत और विद्वान रामचरितमानस के आध्यात्मिक संदेशों का वर्णन करेंगे

संकट मोचन संगीत समारोह (Varanasi) देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां शास्त्रीय संगीत, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संगीत प्रेमी और कलाकार इस आयोजन में शामिल होकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles