Varanasi: कपसेठी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कपसेठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लगभग 50 वर्षीय गणेश राजभर, पुत्र रामनाथ राजभर, निवासी रघुनाथपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। स्टेशन मास्टर द्वारा घटना (Varanasi) की सूचना संबंधित पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Varanasi: मानसिक स्थिति ठीक न होने की संभावना
परिजनों के मुताबिक, गणेश राजभर की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके तीन पुत्र हैं। इस घटना के बाद उनकी पत्नी सरोज देवी समेत पूरे परिवार में मातम छा गया है और घर में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस (Varanasi) ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद इलाके में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

