BHU हॉस्पिटल के नए एमएस को उल्टी गिनती शुरू, 10 को सात डॉक्टर्स में से होगा फैसला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) पद के लिए चयन प्रक्रिया तेज हो गई है। इस महत्वपूर्ण पद के लिए कुल 18 डॉक्टरों ने दावेदारी पेश की थी, जिनमें से स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात डॉक्टरों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार इन सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार आगामी 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

BHU: सात डॉक्टर शॉर्टलिस्ट

बताया जाता है कि सर सुंदरलाल अस्पताल (BHU) में चिकित्सा अधीक्षक पद के लिए कुछ समय पहले वैकेंसी निकाली गई थी। इस पद के लिए आईएमएस-बीएचयू के 16 डॉक्टरों सहित कुल 18 डॉक्टरों ने आवेदन किया था, जबकि दो डॉक्टर बाहरी संस्थानों से थे। प्रारंभिक जांच और स्क्रीनिंग के बाद सात योग्य उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में आईएमएस-बीएचयू (BHU) से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रो. अंजली रानी, न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. वी.एन. मिश्रा, ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रो. शिवेंद्र सिंह और न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. आर.एन. चौरसिया शामिल हैं। इसके अलावा अन्य एक आईएमएस-बीएचयू के वरिष्ठ चिकित्सक का नाम भी सूची में बताया जा रहा है।

वहीं बाहरी संस्थान से दिल्ली एम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की डॉ. शिल्पा शर्मा का नाम भी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में शामिल है, जिससे चयन प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है।

अस्पताल प्रशासन (BHU) के अनुसार, साक्षात्कार के बाद चयनित उम्मीदवार को सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह पद अस्पताल के प्रशासनिक और चिकित्सकीय संचालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए अंतिम चयन को लेकर अस्पताल और चिकित्सा समुदाय में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles