Kanpur में वाराणसी की नाबालिग से हॉस्टल में गैंगरेप: एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Kanpur में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां वाराणसी से आई 16 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से हॉस्टल में गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र (Kanpur) के मंधना इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात किशोरी मंधना चौराहे पर अकेली खड़ी थी। इसी दौरान पदम त्रिपाठी, निहाल सिंह और बिल्लू उर्फ नितेश दुबे नामक युवकों ने उससे बातचीत की।

किशोरी ने उन्हें बताया कि वह अपने रिश्तेदार से मिलने आई है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा और उसके पास रुकने का कोई ठिकाना नहीं है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी पदम त्रिपाठी उसे अपने हॉस्टल में ले गया।

हॉस्टल में वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार, हॉस्टल (Kanpur) के एक कमरे में ठहराने के बाद पदम त्रिपाठी के दोनों साथी भी वहां पहुंचे, जहां तीनों ने मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार सुबह एक युवक ने किशोरी को अर्धनग्न हालत में देखा और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी और आरोपी को थाने ले गई। शुरुआत में पीड़िता ने कुछ और जानकारी दी, लेकिन बाद में पूछताछ में पूरी घटना सामने आई।

CCTV फुटेज से पुष्टि

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (Kanpur) की जांच की, जिसमें आरोपी किशोरी को हॉस्टल ले जाते हुए दिखाई दिए। पीड़िता के बयान और फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

एसीपी कल्याणपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी पदम त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो साथी निहाल सिंह और नितेश दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम (Kanpur) लगातार दबिश दे रही है।

वहीं डीसीपी एसएम कासिम आबिदी के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एक स्थानीय विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles