Varanasi: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Varanasi: दर्शन-पूजन के लिए गए थे लोग
जानकारी के अनुसार, अर्जुनपुर गांव के ग्रामीण शीतला धाम (Varanasi) में दर्शन-पूजन करने गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लालपुर गांव के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और वाहन गड्ढे में जा गिरा, जिससे यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस (Varanasi) को सूचना दी और घायलों को निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल (Varanasi) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

