Varanasi: शहर में रामनवमी के अवसर पर एक अनूठी पहल देखने को मिली, जहां मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की आरती कर विश्व शांति की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मध्य एशिया के मुस्लिम देशों से हिंसा छोड़कर शांति के मार्ग पर चलने की अपील भी की।
कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष भवन में किया गया। इस मौके (Varanasi) पर हिन्दू और मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती की और उर्दू में राम प्रार्थना भी प्रस्तुत की। ढोल की थाप पर राम जन्म से जुड़े भक्ति गीत गाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
Varanasi: शांति और सौहार्द का दिया संदेश
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि आज कई मुस्लिम देश हिंसा और संघर्ष (Varanasi) से जूझ रहे हैं। यदि वे भगवान राम के आदर्शों को अपनाएं, तो वहां शांति और सद्भाव स्थापित हो सकता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को प्रेम और शांति का मार्ग बताते हुए कहा कि भगवान राम के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि समाज को जोड़ना ही उनका उद्देश्य है और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों का विरोध जरूरी है। उन्होंने कहा कि राम नाम का संदेश दुनिया भर में शांति और एकता का प्रतीक बन सकता है।
कार्यक्रम में शामिल नगीना बेगम ने कहा कि वे किसी भी प्रकार की धमकियों से डरने वाली नहीं हैं और हर वर्ष इस तरह के आयोजन (Varanasi) के माध्यम से शांति और भाईचारे का संदेश देती रहेंगी।

