काशी पहुंचीं Madhuri Dixit, पति संग बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बोलीं— यहां मिलती है अद्भुत शांति

धर्म और आस्था की नगरी काशी में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री Madhuri Dixit अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और बाबा का जलाभिषेक किया।

मंदिर परिसर में सादगी के साथ पहुंचीं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने दर्शन के बाद हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव बेहद खास है और यहां आकर उन्हें गहरा सुकून मिला।

अभिनेत्री ने अपने प्रवास के दौरान गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बेहद भव्य और मनमोहक बताया। साथ ही क्रूज के जरिए गंगा के घाटों का भ्रमण कर काशी की सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया।

Madhuri Dixit: विकास कार्यों की सराहना

माधुरी दीक्षित ने शहर में हुए विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के सांसद बनने के बाद वाराणसी का स्वरूप काफी बदल गया है। उन्होंने साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्थाओं और बढ़ती भव्यता को सराहनीय बताया।

माधुरी दीक्षित का यह दौरा काशी में आस्था और पर्यटन के संगम को एक बार फिर उजागर करता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई फिल्मी हस्तियां बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंच चुकी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles