Varanasi: तेज रफ्तार कार ने 4 राहगीरों को रौंदा, CCTV में कैद हुई वारदात, चालक फरार

Varanasi: सिगरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

घटना साजन तिराहे की है, जहां रात करीब साढ़े 9 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक पहुंची और सबसे पहले एक युवक (Varanasi) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक करीब 5 फीट दूर जा गिरा। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे चल रहे तीन अन्य युवकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Varanasi: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू कार इसके बाद पीछे से एक पिकअप वाहन से टकरा गई। हालांकि, चालक मौके पर रुकने के बजाय कार को बैक कर तेजी से फरार हो गया।

हादसे (Varanasi) की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें संजय गुप्ता उर्फ गुड्डू (निवासी मिश्री बाजार, गाजीपुर) और जाहुर अंसारी (निवासी पीर सागर) शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घायल संजय गुप्ता की तहरीर पर पुलिस (Varanasi) ने कार संख्या UP 65BX0051 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles