Mau: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडों से हमला, दो की हालत गंभीर

Mau: सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित काझा खुर्द गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आबादी की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव में आबादी की जमीन (Mau) पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Mau: आठ लोग घायल, दो को वाराणसी रेफर

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, इस झड़प में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें चाचा हरि गोविंद और उनके पुत्र रामनयन की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार (Mau) के बाद डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी के BHU के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे राजस्व टीम द्वारा नापी गई जमीन पर अपने हिस्से में मकान बना रहे थे। इसी दौरान नंदलाल, पिंटू, रामप्यारे सहित कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया और जानलेवा मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों से करीब पांच-पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले (Mau) की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles