Varanasi: जिले के लहरतारा क्षेत्र में गैस सिलिंडर रिसाव से हुए भीषण धमाके के बाद एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी गिरिजा देवी ने बुधवार देर शाम बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले उनके बेटे और बेटी की भी मौत हो चुकी थी। महज 40 घंटे के भीतर परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Varanasi: मलबे में दब गया था पूरा परिवार
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण जोरदार धमाका हुआ, जिससे मकान भरभराकर गिर गया। मलबे (Varanasi) में दबकर गिरिजा देवी के छोटे भाई ओम कुमार चौधरी (30) और बेटी प्रीति कुमारी (28) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गिरिजा देवी और उनका बड़ा बेटा अमन कुमार चौधरी गंभीर रूप से झुलस गए थे।
घटना (Varanasi) की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गिरिजा देवी ने भी दम तोड़ दिया, जबकि अमन कुमार चौधरी का इलाज जारी है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पड़ोसियों के मुताबिक, एक ही घटना में मां, बेटे और बेटी की मौत ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है। क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है। मामले में मंडुवाडीह पुलिस (Varanasi) ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

