Varanasi: पेट्रोल को लेकर शहर में गुरुवार को अचानक अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर के रवींद्रपुरी क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने वाहन लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे, जिससे पंप परिसर में भारी भीड़ जुट गई।
हालांकि पेट्रोल की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हुई है और न ही आधिकारिक (Varanasi) तौर पर किसी कमी की सूचना जारी की गई है, इसके बावजूद लोगों में अफवाहों के चलते घबराहट देखी गई। कई लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के साथ अतिरिक्त पेट्रोल भी भरवाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंप पर मौजूद तीन मशीनों से लगातार पेट्रोल वितरण जारी रहा, फिर भी वाहनों की लंबी लाइन कम नहीं हुई।
पंप संचालक ने दी सफाई
पेट्रोल पंप संचालक ने स्पष्ट किया कि पंप पर पेट्रोल (Varanasi) की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं।
Varanasi: कहीं 7 मिनट तो कहीं आधे घंटे का इंतजार
पंप पर मौजूद एक ग्राहक ने बताया कि उन्हें 7 से 8 मिनट के भीतर ही पेट्रोल मिल गया और कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं वाराणसी के (Varanasi) शिवपुरी निवासी मौसम नामक युवक ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल को लेकर लोगों में अनावश्यक चिंता के कारण पंपों पर भीड़ बढ़ रही है, जबकि वास्तविकता में ईंधन की कोई कमी नहीं है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर समय-समय पर स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि अफवाहों पर रोक लग सके और आम जनता को बेवजह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

