Varanasi: होटल के कमरे में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी, अकेले आई थी काशी

Varanasi के लंका थाना क्षेत्र स्थित जानकी बाग कॉलोनी के एक होटल में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस (Varanasi) के अनुसार मृतका की पहचान शिवानी चौबे (27 वर्ष), पत्नी विनय शंकर चौबे, निवासी तियारा गांव, जिला बक्सर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवानी सोमवार शाम अकेले Varanasi पहुंची थीं और जानकी बाग कॉलोनी स्थित होटल श्यामल में कमरा नंबर 206 बुक कर ठहरी थीं।

Varanasi: दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला ने रात के दौरान दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार को तब हुई, जब मृतका के भाई सौरभ उपाध्याय ने उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधन (Varanasi) से संपर्क किया।

संदेह होने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां महिला फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पति विनय शंकर चौबे अपने आठ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे के साथ गांव से Varanasi पहुंचे। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles