Lucknow: अब 25 नहीं 35 दिन बाद ही मिलेगा सिलेंडर, बुकिंग सिस्टम हुआ सख्त, उपभोक्ता परेशान

Lucknow से सामने आई नई व्यवस्था ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। गैस किल्लत की समस्या को देखते हुए बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब उपभोक्ताओं को तय समय के बाद ही सिलेंडर बुक कराने की अनुमति होगी।

नई गाइडलाइन के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास दो गैस सिलेंडर हैं, वे अब 35 दिन बाद ही अगली बुकिंग करा सकेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह अवधि और बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है। एक सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं (Lucknow) को भी अब 25 दिन का इंतजार करना होगा।

Lucknow: सभी क्षेत्रों में समान रूप से लागू

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियम शहरी, ग्रामीण और दुर्गम—सभी क्षेत्रों में समान रूप से लागू होगा। यदि कोई उपभोक्ता (Lucknow) तय समय सीमा से पहले गैस बुक करने का प्रयास करता है, तो सिस्टम स्वतः उसकी बुकिंग को ब्लॉक कर देगा।

सिर्फ बड़े सिलेंडर ही नहीं, छोटे और कंपोजिट सिलेंडरों के लिए भी अलग-अलग समय अंतराल निर्धारित किया गया है। 5 किलो के घरेलू सिलेंडर (Lucknow) के लिए शहरी क्षेत्रों में 9 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिन का अंतराल तय किया गया है। वहीं, 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर के लिए शहरी क्षेत्रों में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 32 दिन का गैप अनिवार्य किया गया है।

इस नई व्यवस्था (Lucknow) का उद्देश्य गैस आपूर्ति को संतुलित करना और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। हालांकि, इससे उपभोक्ताओं को अपनी जरूरतों के अनुसार गैस उपयोग की बेहतर योजना बनानी होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles