तेहरान में कई टारगेट तबाह, ट्रंप के संकेत से परमाणु बम का सताने लगा डर

Iran Israel War: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी संघर्ष 18वें दिन और अधिक खतरनाक हो गया है। लगातार हो रहे हमलों ने पूरे मध्य-पूर्व को अस्थिर कर दिया है और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इजरायल ने राजधानी Tehran में साइबर पुलिस मुख्यालय पर हवाई हमला किया है। वहीं, अमेरिका भी इस संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के 7 हजार से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की 90 प्रतिशत मिसाइल क्षमता समाप्त हो चुकी है और 100 से अधिक जहाज तबाह कर दिए गए हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

ईरान का पलटवार

दूसरी ओर ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 700 मिसाइलें और 3600 ड्रोन दागे हैं। इससे क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ गया है।

क्या परमाणु हमले का खतरा?

जंग के बीच सबसे बड़ी चिंता परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर जताई जा रही है। इस पर CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इजरायल परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा।

उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा- इजरायल ऐसा नहीं करेगा, वह कभी ऐसा नहीं करेगा।”

क्यों उठी परमाणु हमले की आशंका?

हाल ही में व्हाइट हाउस के एआई और क्रिप्टो सलाहकार David Sacks ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि युद्ध के विस्तार के साथ परमाणु विकल्प पर विचार किया जा सकता है। इसी के बाद यह चर्चा तेज हो गई।

ALSO READ – नशेड़ी बेटा और मां की हत्या.. खून से लथपथ पड़ा शव, आंखें बाहर… पड़ोसियों ने देखा तो कांप उठे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles