100 रूपये के लिए नशेड़ी बेटे ने सरिया से कूंचकर की मां की हत्या

Varanasi News: मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नशे के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज बेटे ने अपनी ही मां की ईंट और लोहे की सरिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शराब के पैसे को लेकर हुआ विवाद

मंडुवाडीह क्षेत्र के भुल्लनपुर पंचायत भवन के पास रहने वाली 65 वर्षीय शीला देवी अपने चार बेटों के साथ रहती थीं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। तीन बेटे—रामबाबू, दिनेश और बहादुर मजदूरी करते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा घनश्याम अविवाहित है और कोई काम नहीं करता था।

परिजनों के मुताबिक घनश्याम नशे का आदी था और अक्सर अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगता रहता था। सोमवार शाम जब शीला देवी दूसरों के घरों में काम करके लौटीं तो घनश्याम ने फिर से शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

काफी जिद के बाद मां ने उसे कुछ रुपये दिए, लेकिन वह और पैसे की मांग करता रहा। जब शीला देवी ने साफ मना कर दिया तो वह गुस्से में बेकाबू हो गया।

ईंट और सरिया से किए ताबड़तोड़ वार

गुस्से में घनश्याम ने घर में पड़ी ईंट और लोहे की सरिया उठाकर मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह तब तक वार करता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। हमले इतने खतरनाक थे कि शीला देवी का सिर बुरी तरह कुचल गया और आंखें तक बाहर निकल आई थीं। घटना के समय घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे।

पड़ोसियों ने देखा खौफनाक मंजर

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहले तो इसे रोज की घरेलू लड़ाई समझकर नजरअंदाज करते रहे। लेकिन कुछ देर बाद जब घर से अचानक सन्नाटा हो गया तो पड़ोसियों को शक हुआ।

जब लोग घर के पास पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर दहशत में आ गए। दरवाजे के पास शीला देवी का शव पड़ा था और आरोपी घनश्याम खून को हाथ में लेकर अपने मुंह में भर रहा था। यह दृश्य देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

पुलिस से भी उलझ पड़ा आरोपी

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों पर भी हमलावर हो गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को काबू कर हिरासत में लिया गया। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे और जांच शुरू की।

सबूत मिटाने की भी कोशिश

स्थानीय लोगों के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी ने घर में फैले खून को पानी से धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। घर की नाली से खून मिला पानी बाहर बहता हुआ देखा गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने हत्या में इस्तेमाल ईंट और लोहे की सरिया सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए।

मां दूसरों के घर काम कर भरती थी पेट

परिजनों के अनुसार शीला देवी दूसरों के घरों में काम करके परिवार का खर्च चलाती थीं। उनके बेटे और बहुएं भी मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ – चैत्र नवरात्र में वाराणसी में मीट-मछली पर ब्रेक, 9 दिन रहेंगी दुकानें बंद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles